सीवान: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान, सिवान अवस्थित उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी सिवान डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सिवान श्री मनोज कुमार तिवारी के साथ जिला के वरीय पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं आम जनों ने माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिला पदाधिकारी सिवान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की अपील की।जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर सदैव चलने के लिए देशवासियों को हमेशा प्रेरित किया।भारत को आजादी दिलाने में उनकी सर्वोपरि भूमिका रही।
आदर्शवादी व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा पर सदैव चलने का पूरे विश्व को संदेश दिया था। अहिंसा को राष्ट्रपिता ने मानव जाति के कल्याण का हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि सभी स्नेही को आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना चाहिए।उन्होंने ने आमजनों से महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने की अपील भी की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विलक्षण व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रिम भूमिका निभाते हुए अहिंसा को आधार बनाकर आजादी हासिल की।वे हमारे लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment