भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित राजकीय मध्यविद्यालय रामपुर दिघरी के सहायक शिक्षक सह जादूगर ओमप्रकाश मांझी को जादूगर पद्मश्री पीसी सरकार के 110वीं जयंती समारोह सह मैजिक दिवस पर कालिदास रंगालय पटना में मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक सह जादूगर ओमप्रकाश मांझी को सम्मानित होने पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षक ओमप्रकाश विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही साथ अपने जादूगरी से बच्चों व विद्यालय परिवार के सदस्यों का भरपूर मनोरंजन करने का कार्य करते है।
खुशी है कि विश्वविख्यात जादूगर पद्मश्री पीसी सरकार के जन्मदिन पर इन्हें सम्मनित किया गया है।जिससे विद्यालय के साथ ही साथ प्रखंड का पूरे राज्य में नाम हुआ है।शिक्षक सह जादूगर को सम्मानित होने की सूचना मिलने पर इन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है।विद्यालय के शिक्षक देवन्त कुमार, राजेश कुमार सिंह,मनिंदर कुमार, निकहत परवीन,सुधा कुमारी, चन्द्रभूषण प्रसाद,विवेक ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें भविष्य की उज्वल कामना के साथ बधाई दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment