Categories: Home

नामांकन के पाचवे दिन हाथी घोड़ो के साथ पर्चा दाखिल करने पहुचे प्रत्याशी नामंकन के पाचवे दिन 386 लोगों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया

भगवानपुर हाट(सीवान)पंचायत चुनाव के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के पाचवे दिन हाथी घोड़ो के साथ पर्चा दाखिल करने पहुचे प्रत्यासी।जिससे प्रखंड मुख्यालय में भीड़ लग गई थी। है।जिसमे मुखिया पद से 36 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

जिसमे 20 महिला तथा 16 पुरुष शामिल रहे।जिसमे महमदपुर पंचायत से मनोज सहनी,ब्रह्मस्थान पंचायत से बंटी पांडेय,मिरजुमला पंचायत सेलाइची देवी,सहसराँव पंचायत से राजेश्वर प्रसाद,रंजीत कुमार यादव,मुन्ना कुशवाहा, मोरा खास पंचायत से राजू कुमार प्रसाद,सोंधानी पंचायत से बिंदु देवी ,शंकरपुर पंचायत से सरदा देवी पति विजय तिवारी अधिवक्ता,उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत से वृजकिशोर राय ने अपने समर्थकों के साथ पहुचकर नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।महमदपुर पंचायत से नामंकन के लिए निकले मनोज साहनी के समर्थकों के कारण बाजार में दो घंटो तक जाम लग गया था।

जिसे खाली कराने के लिए पुलिस प्रशासन को मसक्कत करना पड़ा।वही सरपंच पद के लिए 20 लोगों में 10 महिला तथा 10 पुरुष ने नामांकन किया। जिसमे रागनी देवी,द्रोपती देवी,नागमणि,राघो साह, बीडीसी में 15 महिला तथा 12 पुरुष ने नामांकन किया गायत्री देवी,सिमा देवी,प्रमोद कुमार सिंह,श्याम किशोर प्रसाद ,दिब्या कुमारी,ओम प्रकाश सिंह,रूबी खातून,अशोक साह, बबिता देवी,संजय प्रसाद गुप्ता,शामिल है।

वही पूरे दिन आरओ डॉ कुंदन मनेटरिंग करते रहे।जबकि मुखिया टेबल पर बीएओ विनय कुमार,बीडीसी पर बीपीएम ईश्वर चंद कुशवाहा,सरपंच टेबल पर सीडीपीओ विनीत कुमारी,एआरओ के रूप में कार्य करते रहे।वही विधि व्यवस्था को लेकर सीओ रणधीर कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार प्रशिक्षु एसआई रवि कुमार, कुमारी चांदनी,रजनी कुमार, एएसआई आफताब आलम,शशिभूषण कुमार, सीपी पासवान पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से लगे रहे है।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago