Home

उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने कोवाड- कोडरमा मुख्य मार्ग के मरम्मती में हुई गड़बड़ी जांच में उजागर

गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के कोडरमा- कोवाड मुख्य मार्ग के मरम्मती में गड़बड़ी को लेकर कई बार काम को रोका गया एवं कार्य को सुधार करने को कहा गया,परंतु दूसरे ही दिन संवेदक अपने अनुसार काम करने लगता है। जिसकी शिकायत सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने उपायुक्त से किया था। शिकायत के बाद उपयुक्त के निर्देश पर सरिया- बगोदर एसडीओ कुंदन कुमार एवं बीडीओ सुनील वर्मा एवं आरओ के एक्सक्यूटिव के नेतृत्व में शुक्रवार को सड़क का जांच किया। जांच में सड़क की थिकनेस में कमी पाई गई। बारहमसिया से डबरसैनी तक बने सड़क में थिकनेस 80 सेंमी के जगह पर 40-45 सेंमी पाया गया वहीं डबरसैनी के बाद बने सड़क में लगभग थिकनेस ठीक पाया गया। इसके अलावा अलकतरा की मात्रा सही नहीं पाया गया। हालांकि एसडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि इस जांच टीम अपना रिपोर्ट बना कर उपायुक्त गिरीडीह को भेजी जायगी। साथ ही संवेदक को गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान जेई मदन यादव,बीपीओ अभिषेक कुमार, पूर्वी जॉन जीप सदस्य सूरज सुमन, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, निरंजन कुमार सहित पथ निर्माण के विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 hours ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

5 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 week ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 month ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago