भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के छह पैक्स के लिए आगामी 12 अप्रैल को मतदान की तिथि निर्धारित किया गया।इसको लेकर नामांकन के अंतिम दिन छह पैक्स के लिए 16 लोगों ने अध्यक्ष पदक लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया है।जिसमे महमदा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए राधे सिंह व नागेन्द्र प्रसाद,मोरा पैक्स के अध्यक्ष के लिए रौशन प्रसाद,सुबोध ठाकुर, शम्भूनाथ पर्वत,राजकिशोर प्रसाद,कौड़िया पैक्स के अध्यक्ष के लिए प्रभुनाथ प्रसाद,अशोक कुमार, विजय कुमार, अंकुर दास,सराय परौली पैक्स से अध्यक्ष के लिए जय प्रकाश साह,सोंधानी पैक्स से अध्यक्ष के लिए लक्ष्मी देवी पति लक्ष्मण प्रसाद व उत्तम राय व महमदपुर पैक्स से अध्यक्ष के लिए दिनेश कुमार राय व उषा देवी पति कृष्ण कुमार राय ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया है।वही कार्यकरणी के लिए महमदा से 06,सराय परौली से 09,मोरा से 09,कौड़िया से 11,सोंधानी से 08,महमदपुर से 09 लोग पर्चा दाखिल किए है।इसकी सूचना आरओ सह बीसीओ राजन कुमार ने देते हुए बताया कि नामांकन के उपरांत 30 मार्च व 31 मार्च को 11 बजे से 3 बजे तक समीक्षा की जाएगी।नाम वापसी व चुनाव चिन्ह 2 अप्रैल को 11 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित है।इसको लेकर मतदान 12 अप्रैल को 07 बजे से लेकर 4:30 तक का समय निर्धारित किया गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment