प्रकृति के संरक्षण को लेकर जगारूकता अभियान चलाया जाना चाहिए: शिक्षाविद
छपरा(बिहार)शहर के प्रतिष्ठित आइडियल स्कॉलर पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर पेंटिग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच तुलसी पौधा का वितरण किया गया। साथ ही तुलसी पौधा के महत्त्व को विस्तार से बताया गया।
पूर्व आरडीडीई ब्रजेंद्र सिन्हा ने कहा कि हमारे प्राकृतिक संसाधनों और प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
इस दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से सभी आयु वर्गों के लोगों में प्रकृति के संरक्षण को जागरूकता फैलाई जाती है और इसके महत्व को समझाया जाता है।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत डॉ अंजली सिंह ने मोमेंटो और तुलसी पौधा देकर किया। स्कूल के शिक्षकों और बच्चो के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सफल रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आरडीडीई ब्रजेंद्र सिन्हा, जगदम महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अमरनाथ प्रसाद और ब्रज किशोर किंडर गार्डेन की वरीय शिक्षिका मीना सिंह सहित कई अन्य शमिल हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment