Home

भगवानपुर हाट प्रमुख पर डीएम के आदेश पर बीडीओ ने कांड दर्ज कराया

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान द्वारा पंचायत चुनाव में दिए गए हलफनामा में तथ्य छुपाने के आरोप में डीएम के आदेश पर बुधवार को बीडीओ डॉ. कुंदन ने थाने में आवेदन देकर कांड दर्ज कराई है। बीडीओ ने बताया कि भगवानपुर गांव के रंजीत चौधरी ने राज्य निर्वाचन आयोग में वाद दायर कर पंचायत समिति पद के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 28 से निर्वाचित हुए प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान पर तथ्य छुपाने का शिकायत किया था।जिसकी सुनवाई के बाद शिकायत सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तथ्य छुपाने के आरोप में हरेन्द्र पासवान के खिलाफ बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 125(क) (3) एवं भारतीय दंड संहिता सहित अन्य सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बीडीओ भगवानपुर डॉ. कुंदन के आवेदन पर प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान के खिलाफ कांड संख्या 374 / 023 धारा 420,467,468 भादवि एंड 125 (A) (3) पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत कांड दर्ज किया गया है ।

प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।क्योंकि मेरे खिलाफ दायर वाद के सुनवाई में दोषमुक्त किया गया है।

आवेदक रंजीत चौधरी

रंजीत चौधरी ने बताया की देर से ही लेकिन सत्य की जीत हुई है।इनका निर्वाचन रद्द होना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago