भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के रौनक नगरी सारीपट्टी गांव में क्षेत्र के प्रसिद्ध संत स्वामी रौनक दास जी महाप्रभु के समाधि स्थल व माता प्रेम कुमारी के समाधि स्थल पर वसंत पंचमी के दिन शनिवार की शाम आयोजित संत समागम व भंडारे में संतों व स्थानीय लोग शामिल हुए। हालांकि ठंड व कोरोना संक्रमण के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ती दिखाई दे रही है। यहां प्रति वर्ष वसंत पंचमी के अवसर पर समाधि स्थल पर संत समागम व भंडारे का आयोजन होता है।
रातभर सतगुरु सागर व संत कबीर का भजन-कीर्तन होता है।यहां दो दिनों तक अध्यात्म की धारा प्रवाहित होती है।समाधि स्थल पर भोग लगाने व अपने गुरु के भोग लगाने के बाद उनके अनुयायी प्रसाद ग्रहण करते हैं। वसंत पंचमी के दूसरे दिन भतवानी के बाद संतों की विदाई होगी। इस स्थल के बारे में स्थानीय लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से स्वामी जी के समाधि स्थल पर आकर मांगने वाले की मुरादें पूरी होती है। इसलिए प्रति वर्ष यहां मन्नतें मांगने व मन्नतें पूरी होने पर अनुयायी समाधि स्थल की पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ बढ़ती जाती है। इसमें शामिल होने के लिए राज्य के अलग अलग जिलों सीवान, सारण, गोपालगंज सहित उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा व अन्य राज्यों तथा नेपाल से संत व उनके अनुयायी आते हैं। यहां गुरु-शिष्य परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment