सीवान(बिहार)जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना के नाक के नीचे मौत वाली शराब पीने से एक की मौत हो गई है।जबकि पांच लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए है।मृतक लकड़ी नवीगंज गांव के प्रभु राय के पुत्र अमरजीत यादव है।जबकि गंभीर रूप से बीमार पड़े लोगों में लकड़ी नवीगंज गांव के ही स्व.गरजू राय के पुत्र अशोक राय तथा मैनेजर राय के पुत्र उमेश राय का सुबह में आंख से नहीं दिखाई देने के शिकायत पर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहा से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहा से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
जहा इन दोनों का गंभीर स्थिति बनी हुई है।जबकि इसी गांव के स्व.रंगलाल राय के पुत्र हरेंद्र राय के परिजनों ने शराब पीने पर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए।जहा से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में परिजन ले जाकर इलाज करवा रहे है।जबकि राजेश्वर पांडेय के पुत्र उपेंद्र कुमार पांडेय तथा मृतक का भाई सतेंद्र राय का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया।जहा से इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।जिसमे मृतक का भाई फरार हो गया था।लेकिन शाम में तबियत खराब होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।इस दौरान उन्होंने बताया की गांव के ही अशोक राय के द्वारा दिए गए शराब को सेवन करने से उसका तबियत खराब हो गई है।जबकि उपेंद्र कुमार पांडेय स्वास्थ होने के बाद घर पहुंच गए है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment