Home

भगवानपुर हाट में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत

पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मृतक गांव के फुलेना शर्मा के 65 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा है।घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया की पट्टीदार बलीराम शर्मा के द्वारा विवादित भूमि पर दीवाल का प्लास्टर करा रहे तभी मृतक ने उसे मना करने गए थे।इसी दौरान हुई मारपीट में मौके पर बेहोश हो कर गिर गए।जिसे परिजनों ने आननफानन में इलाज के लिए भगवानपुर में निजी क्लीनिक में ले गए जहां निजी चिकत्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।वहा से घायल को लेकर इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार,एसआई जयराम सिंह, पीएसआई रजनी कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।


इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की परिजनों के द्वारा आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

शव से लिपट कर पत्नी और पुत्री के चीखने से माहौल गमगीन
जैसे ही शव घर पहुंचा पत्नी भगमणी देवी,पुत्री जूही शर्मा सहित अन्य परिजनों के शव से लिपट कर चीखने से माहौल गमगीन हो गया।मृतक अपने पीछे दो अविवाहित पुत्र ऋतिक कुमार,सन्नी कुमार,पत्नी और पुत्री को अपने पीछे छोड़ गए है।मृतक चोरौली बाजार पर एक दुकान कर अपने परिवार का भरना पोषण करते थे।इनके मृत्यु होने का बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दो माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई थे दोनों पक्ष में मारपीट
मृतक के परिवार और बलीराम शर्मा के परिवार के बीच दो माह पूर्व भूमि विवाद के लेकर दोनो पक्ष में मारपीट हुई थी।जिसमे बलीराम शर्मा के तरफ से आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।जबकि मृतक के तरफ से पुलिस को आवेदन देने पर पुलिस ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया था।मृतक की पत्नी भागमणी देवी ने बताया की बलीराम शर्मा का एक पुत्र पुलिस विभाग में चालक के पद पर कार्य करता है।जिसके दबाव में आकर पुलिस ने हमलोग का आवेदन नहीं लिया था। यदि पुलिस उस समय हम लोगों का आवेदन लेकर दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज की गई होती तो ऐसी घटना नहीं होती।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago