जामताड़ा(झारखंड)जिले के नाला थाना क्षेत्र के बेलडांगा में अवैध कोयला खदान में कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के बड़ांग गांव का अशोक घोष बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को खदान से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया है।अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने की घटना सूबे के विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी और बेटी के अनुसार गांव के ही दो व्यक्ति ने मृतक को खदान में काम के लिए बुधवार को घर से बुलाकर ले गया था। लेकिन जब देर रात वह घर नहीं लौटे तो चिंता हुई। गुरुवार सुबह 10 बजे उनके खदान में दबकर मौत की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। खदान में लाश मिलने की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अवैध खनन के दौरान चाल धंसने की घटना से साफ इंकार करते हुए कहा है कि मृतक की मौत खदान में गिरने की वजह से हुई है। बता दें कि नाला थाना क्षेत्र के बंद पड़े ईसीएल के खदान में अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जाता है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment