सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम एंव रामनवमी को ले एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि 10 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर जहां भी जुलूस निकालना है उसके लिए थाना से लाइसेंस लेना जरूरी है।
जुलूस का रुट चार्ट अधिकारी को उपलब्ध कराये। उनहोंने कहा कि रामनमी पर संध्या प्रखंड के बलिया गढदेवी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व में पुरे आस्था के साथ मनाये। एसडीएम ने कहा कि शहीदों के परिजनों के सहायतार्थ हेतु 15 अप्रैल को शहर के त्रिमूर्ति भवन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें कलाकार देश भक्ति गीत प्रस्तुत करेगे।उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर शहीदों के परीजनों के लिए सहायता राशि दान करे।जिससे उनके खाता में भेजा जा सके। बैठक में एसडीपीओ पोलस्त कुमार,बीडीओ डा रवि रंजन, ईओ हरिश्चन्द्र, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रो सुबोध सिंह,अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह, पी पी रंजन द्धिवेदी, नप के पूर्व उपाध्यक्ष बलिराम प्रसाद बली, पूर्व वार्ड पार्षद शक्ति शरण,हरिशंकर आशीष, शिक्षक अमरेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, हरेन्द्र कुमार,समाजसेवी सत्येन्द्र यादव,पवन कुमार,सत्येन्द्र ठाकुर,राकेश कुमार, बृजकिशोर सिंह,हरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment