रोहतास(बिहार)सासाराम में एक ट्रक और कार के टक्कर में एक कि मौत हो गई है।जबकि चालक के साथ कार में सवार चार बच्चे घायल हो गए है।सड़क दुर्घटना में कार सवार शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गयी है जबकि उनके चार बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल है।चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की बताई जा रही है जहां ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर में कार सवार एक शिक्षिका निधि सिंह की मौत हुई है। जबकि उनके चार बच्चे और कार का चालक घायल हो गया हैं।घायलों में तीन लड़की तथा एक लड़का को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। मृत शिक्षिका निधि सिंह सासाराम के कंपनी सराय मोहल्ला के संतोष सिंह की पत्नी बताई जा रही है। तिलौथू प्रखंड में मध्य विद्यालय में वे तैनात थीं।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जब वे सासाराम से तिलौथू की तरफ जा रही थी। तभी इसी दौरान मुख्य मार्ग पर तिलौथू की ओर मुड़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से शिक्षिका का कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठी शिक्षिका को गंभीर जख्म आ गयी। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही निधि सिंह की मौत हो गई। वही कार का चालक काशीनाथ विश्वकर्मा भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। वही बच्चों और चालक का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना के सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment