सीवान(बिहार)जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली पेट्रोल पम्प के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन मजदूर को रौद दिया है।जिसमें एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत है गई।जबकि दो मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गये।वही घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने के क्रम में सहायक थाना सराय क्षेत्र के चांप टेघड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक ,ई-रिक्शा और स्कूटी में ठोकर मारकर सड़क पर ही पटल गया जिसमें ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक मजदूर की पहचान पचरूखी थाना क्षेत्र सोनापीपर गांव के शिवबचन राम उम्र 50 वर्ष, घायल बरियारपुर गांव के फिरोज आलम,जिबी नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव के हरेंद्र माझी,सराय थाना क्षेत्र चांप टेघड़ा गांव के मोहम्मद अली,पटना जिला के चंदन कुमार के रूप हुई है।हादसे के संबंध में बताया जा रहा है की गुरुवार के सुबह करीब में शिवबचन राम,हरेंद्र माझी और फिरोज आलम साईकल पर सवार होकर घर से सीवान राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थें तभी अचानक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया ।जिसमें शिवबचन राम का मौत घटना स्थान पर ही हो गई।जबकि फिरोज आलम व हरेंद्र माझी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा और घटना स्थल से फरार होने के दौरान ट्रक को और तेज रफ्तार से चलाने लगा जिसके बाद वह रास्ते में आने वाली हर छोटी-बड़ी गाड़ियों में टक्कर मारता हुआ भाग रहा था। इसी क्रम में उन्होंने एक सड़क किनारे खड़ी ट्रक व स्कुटी व ई रिक्शा में टक्कर मारी जिसमे ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए है।जिन्हे बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment