खूनी संघर्ष में हुई मौत के मामले एक आरोपी गिरफ्तार
बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के बसावं गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार की सुबह 8 बजें खूनी संघर्ष हो गया। इसमें गम्भीर रूप से घायल एक युवक की मौत इलाज के दौरान सीवान सदर अस्पताल में हो गई,जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान बसावं गांव के 30 वर्षीय प्रफुल कुमार पिता तारकेश्वर सिंह के रूप में हुई है।
बताया दे कि मृत युवक के सिर पर तेज धार-दार हथियार से सिर पर प्रहार किया गया है। घटना में दोनों पक्ष से 25 वर्षीय पंकज कुमार,65 वर्षीय टुनटुन सिंह, 20 वर्षीय मनु कुमार, 28 अमितेश कुमार घायल हो गए हैं। घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां मृतक के भाई पंकज कुमार हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रही है कि उसके भाई की भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।वही पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए तत्काल एक आरोपी मनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment