Home

खजूर से गिरने पर एक की मौत,परिवार में मातम

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के हुलेसरा गांव में रविवार को एक व्यक्ति का खजूर के पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।मृत व्यक्ति शिवजनम राम के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राम उर्फ नामी राम था।वह अपने खेत में स्थित खजूर के पेड़ को सफाई करने के लिए चढ़ा था तभी पेड़ टूट कर गिर गया।जिससे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है जब पेड़ गिर तब कुछ दूरी गांव के लड़के खेल रहे थे।तभी पेड़ गिरने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और शोर मचाने लगे।लड़कों का शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच पेड़ हटाकर उन्हें इलाज लिए सीवान ले जा रहे थे तभी उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम फैल गया और परिजनों के रोने बिलखने ने माहौल गमगीन हो गया।मृतक अपने पीछे पत्नी इंदु देवी,माता रुक्मणि देवी ,पुत्र विकास कुमार,विक्की कुमार और पुत्री कल्पना कुमारी है।घटना की सूचना मिलने पर मुखिया राजेश्वर साह,सरपंच परशुराम सिंह,पूर्व मुखिया जयशंकर भगत, हरेराम राय,मधुसूदन प्रसाद,गजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग पहुंच परिवार को सांत्वना दी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago