Home

10 फरवरी से हाजीपुर नगर क्षेत्र में लागू होगी वन-वे एवं टू-वे की व्यवस्था

हाजीपुर(वैशाली)हाजीपुर शहर की सौन्दर्यीकरण,जल जमाव से मुक्ति एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर स्थानीय विधायक अवधेश सिंह एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर एवं कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर को शहर में यातायात व्यवस्था सुगम रहे इसके लिए वन-वे एवं टू-वे का पूरा रोड मैप बनाने तथा इसका अनुपालन आगामी 10 फरवरी से कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी आप लोगों को हो जाय इसके लिए होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करा दिया जाय।जिलाधिकारी ने कहा विगत में जो अतिक्रमण हटाया गया है उस पर लगातार कड़ायी से नजर रखी जाय तथा जहाँ जरूरी हो,सड़क के किनारे ग्रील लगा दिया जाय।नगर परिषद के सिटी मैनेजर को निर्देश दिया गया कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण कैसे हो,इसकी योजना तैयार करें।बैठक में उपस्थित माननीय विधायक के साथ दो हजार की क्षमता वाली आडोटेरियम निर्माण तथा एक बड़े स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने पर विर्मश किया गया। इसके साथ-साथ शहर की कुड़ा रखने के लिए जरूरी डम्पिंग जोन का जमीन लीज पर लेने के लिए विमर्श किया गया।शहर के अंदर बुडको द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी जिसपर बताया गया कि एसडीओ रोड़ में सीवरेज का कार्य पूर्ण हो गया है।जून माह के पूर्व पथ निर्माण का कार्य भी पूरा करा लिया जाएगा।जिलाधिकारी के द्वारा बीएसएनएल गोलम्बर एवं रामाशीष चौक गोलम्बर का सौन्दर्यीकरण करने,रामाशीष चौक के पास आमलोगों के लिए मूलभूत सुविधा जैसे-शौचालय,पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश एनएचएआई के प्रोजक्ट निदेशक को दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि रामाशीष चौक के पास स्थित शहीद स्मारक को एनएचएआई के गाईडलाईन के अनुसार वहीं पास के गोलम्बर में शिफ्ट करा दिया जाय।हाजीपुर-छपरा फोर लेन पथ के अन्तर्गत हाजीपुर स्थित अंजानपीर के पास उपरीगामी पुल का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के विषय में बताया गया कि यह कार्य अब पूर्ण होने की स्थिति में है।बैठक में शहर को जल जमाव मुक्त बनाने एवं वर्षा पूर्व की जाने वाली तैयारियों की भी समीक्षा की गयी।बैठक में जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक के साथ अपर समाहर्त्ता विनोद कुमार सिंह,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार,एनएचएआई के पदाधिकारी, वुडको के अभियंता तथा नगर परिषद हाजीपुर के पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago