गिरिडीह(झारखंड)बिरनी थाना के डबरसैनी जोरासाख मुख्यमार्ग पर परसबनी के पास बीते गुरुवार रात में सड़क दुर्घटना में परसबनी निवासी अनूप हांसदा के 12 वर्षीय एकलौता पुत्र दिलचन्द हांसदा की मौत हो गई वहीं पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना घर से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर हुई है। जानकारी के अनुसार पिता पुत्र दोनों गांव से ही सौहराय पर्व मनाकर वापस घर आ रहे थे। पिता पुत्र दोनों सड़क के किनारे पैदल चल रहे थे। घर पहुंचने ही वाले थे तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने पिता पुत्र को रौंदते हुए निकल गई। स्वजन व ग्रामीण ने घायल अवस्था में पिता पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले गए। रास्ते में ही पुत्र दम तोड़ दिया।पिता अनूप हांसदा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रास्ते से मृतक बालक दिलचन्द हांसदा का शव रात्रि को ही घर ले गए।परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद सौहराय पर्व मातम में छा गया। रात्रि को ही घटना की जानकारी बिरनी पुलिस दे दी गई। देर रात को थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह घटना स्थल पहुंचे एवं घटना की जानकारी लिए। अज्ञात वाहन को पता करने के लिए पूरे इलाके का छान मारे, लेकिन कहीं पता नहीं लगा सके। कानूनी प्रक्रिया होने के बाद पुलिस ने शव को शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार शव को स्वजन को सौप दिया। स्वजन ने ग्रामीण के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया।घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद सिंह,प्रमुख रामु बैठा मृतक बालक के घर पहुंचे । शोक संवेदना करते हुए स्वजन को सांत्वना दिया। स्वजन को हर सम्भव मदद करने की भरोसा दिया है। विधायक ने पुलिस से कहा कि अज्ञात वाहन को पता कर कार्रवाई करें। माले के लोगो ने पीड़ित के आश्रित को 15 हजार रुपये सहयोग के तौर पर दिया है।विधायक के साथ पंसस भीखन राय,भाकपा माले नेता मुसतकिम अंसारी,अशरेष तुरी,पिन्टु यादव,सूर्यदेव तुरी,कुर्बान अंसारी,सुखदेव वर्मा,सोनू राय,पूर्व मुखिया हीरामणि प्रसाद यादव,रामलखन वर्मा आदि उपस्थित थे।
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment