महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग का आयोजन आगामी 31 जुलाई को किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि इस काउंसलिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर अध्ययन के लिए अभ्यर्थियों को एक अवसर ओर उपलब्ध करवाया जा रहा हैै।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओपन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को नए सिरे से पंजीकरण करवाना होगा। अभ्यर्थी 25 से 29 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
कुलसचिव ने बताया कि अभ्यर्थी को शेडयूल के अनुसार 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ओपन काउंसलिंग का शेडयूल, पात्रता मानदंड, रिक्त सीटों व अन्य विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in पर उपलब्ध है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment