Home

आम आदमी पार्टी के बनियापुर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा से विपक्षी पार्टियों में हड़कंप

बनियापुर(सारण)बिहार विधानसभा चुनाव की बिगुल बजने वाली है। इसको देख सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लग गई है।वही दिल्ली की सत्ता पर दूसरी बार काबिज हुई आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है।जिसमें बनियापुर विधानसभा से साफ-सुथरी छवि वाले अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे क्रांतिकारी ,अम्बेडकरवादी समाजवादी सोच के कार्यकर्ता व पत्रकार विक्रम चौधरी चुनाव में अपना भावी प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने हेतू चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दिया है।जोनल विधान सभा चुनाव प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बिक्रम चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की।इसके बाद बिहार प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह ने विधानसभा में बूथ कमेटी शिघ्र गठन करने का निर्देश दिया। जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह उर्फ मुनी,उपाध्यक्ष एस एन आलम,जिला मीडिया सेल के प्रभारी अरुण कुमार सिंह के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने पर सहमति ब्यक्त किया गया। जिसका पालन करते हुए भावी विधानसभा प्रत्यासी बिक्रम चौधरी ने बनियापुर मस्जिद परिसर में मुहल्ला सभा का आयोजन कर प्रचार अभियान की शुरुआत किया।श्री चौधरी को आम आदमी पार्टी के द्वारा भावी प्रत्यासी बनाये जाने पर ग्रामीणों के चहरे पर खुसी देखने को मिला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बिहार विधान सभा चुनाव प्रभारी संजय सिंह के प्रति ग्रामीणों ने आभार ब्यक्त किया। मुहल्ला सभा को संबोधित करते हुए बिक्रम चौधरी ने कहा बनियापुर विधानसभा की ईमानदार जनता जाति धर्म के झगड़े से ऊब चुकी है। उसे शिक्षित राष्ट्र,स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र की,भय और भ्रस्टाचार मुक्त समाज की जरूरत है।गुप्त सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बनियापुर विधानसभा मे आम आदमी पार्टी के समर्थकों की संख्या करीब 25% है,जो करीब 85 हजार होता है।जो इस बार बनियापुर विधानसभा से आम आदमी के भावी उम्मीदवार बिक्रम चौधरी को विजयी बनाकर विधानसभा मे भेजेगी। मौके पर उपस्थित लोगों में काशी नाथ महतो,शंकर राय, मिथिलेश चौधरी,रिजवान अली,महेश प्रसाद, अजीज मिया,शंकर साह, अशरफ अली, उपेंद्र चौधरी, राजू राय, पंकज चौधरी,लालबाबू चौरसिया, सनोज शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago