सीवान(बिहार)रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सीवान के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट सीवान के किसान सभागार में जिले के प्रगतिशील कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य “रबी मौसम में जलवायु अनुकूल कृषि को देखते हुए आकस्मिक /वैकल्पिक फसलों की वैज्ञानिक खेती” विषय पर कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के के चौधरी, उप परियोजना निदेशक आत्मा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। उप परियोजना निदेशक के के चौधरी ने कहा की आत्मा सीवान के माध्यम से प्रतिवर्ष कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।जिससे जिले के सभी कृषकों की समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों के माध्यम से बेहतर तरीके से किया जा सके और साथ ही साथ किसान भी वैज्ञानिकों से जुड़ सकें।
वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मौसम के अनुकूल कृषि की मांग है इस लिए कृषक बंधु बीज की किस्म का चयन करते समय इसका विशेष ध्यान दें।मिट्टी जांच कराकर बेहतर खेती हेतु कृषक बन्धु कम्पोस्ट स्वयं बनाकर जैविक खेती की ओर अग्रसर हों।वही वार्तालाप में किसानो ने घोड़परास (नीलगाय) की समस्या एवं बीज गुणवत्ता,बिजली फिडर,बोरिंग की आनलाईन की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।इस पर अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा घोड़परास (नीलगाय) को मारने हेतु सभी मुखिया लोगों को निदेशित किया गया है, उनसे अनुमति लेकर कोई भी शस्त्र लाईसेन्सधारी घोड़परास (नीलगाय)को मार सकता है लेकिन किसी गर्भवती घोड़परास एवं बच्चों को नहीं मारना है एवं बाकी समस्याओं पर जिला कृषि टास्क फोर्स में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा।इस मौके पर किसान रामायोध्या प्रसाद,शिव प्रसाद सहनी,मुकेश कुमार,राम इकबाल, हारेराम कुमार सहित अन्य शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment