बिहार:सीवान मंडल कारा में आज विश्व मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीवान के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कैदियों ने भाग लिया। कैदियों को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता एडवोकेट गणेशा राम उर्फ ज्ञान रत्न ने बताया कि 1992 से विश्व मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें दुनिया के लगभग 150 से ज्यादा देश भाग लिए हैं। जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सिंह प्रथम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह के आदेश पर नालसा के गाइडलाइंस के तहत यात्रा शिविर का आयोजन हुआ।
कैदियों को संबोधित करते हुए एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने कहा की मानसिक रूप से तनाव की स्थिति कई कारणों से उत्पन्न होती है जिस पर मनुष्य को स्वयं नियंत्रण रखना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखें ताकि आपका और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके। मौके पर जेल सहायक उपाधीक्षक धर्मपाल,जेल जिकित्सक डॉ. घनश्याम प्रसाद ,मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव,पीएलबी सहित जेल प्रशासन के पदाधिकारी और कैदी उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment