Home

हकेवि में विज्ञान और अनुसंधान के परिप्रेक्ष्य में नैतिकता पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा अनुसंधान और प्रकाशन नैतिकता पाठ्यक्रम के तहत विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। विज्ञान और अनुसंधान के परिप्रेक्ष्य में नैतिकता विषय पर आधारित इस व्याख्यान में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति ने अनुसंधान नैतिकता, मेट्रिक्स, वैज्ञानिक आचरण और प्रकाशन कदाचार से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड चार में आयोजित इस विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अनुसंधान नैतिकता में आने वाली समस्याओं का विश्लेषण करने और उनका समाधान करने के लिए अपनाएं जाने वाले तरीकों से शोधार्थियों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने शोध में नैतिकता के महत्त्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि अनुसंधान कार्य में विभिन्न विषयों और संस्थानों के लोगों के बीच सहयोग और समन्वय शामिल होता है, इसलिए नैतिक मानक उन मूल्यों को बढ़ावा देते हैं जो सहयोगी कार्य निष्पक्षता के लिए आवश्यक हैं। नैतिक मानदंड शोधकर्ता की जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं। व्याख्यान के बाद कुलपति ने शोधार्थियों के प्रश्नों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सी.एच. ने प्रो. टंकेश्वर कुमार का परिचय प्रस्तुत करते हुए पाठ्यक्रम की विशेषताओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का समन्वयक एवं सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक ने बताया कि अनुसंधान में नैतिकता की कमी किस तरह से आमजन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। विशेषज्ञ व्याख्यान में विभिन्न विभागों के 150 शोधार्थियों ने सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षो, शिक्षकों, अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago