Home

वैशाली में बेखौफ अपराधियों का तांडव,ज्वेलर्स की दुकान में की सबसे बड़ी लूट

एसपी पहुंचे,कर रहे मामले की जांच

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स सोने चांदी की दुकान में दिनदहाड़े बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर दुकानदार को बंधक बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया।जिससे अपराधियों स्थानीय पुलिस प्रशासन को एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है।लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान मालिक से मारपीट भी किया और सोना चांदी समेत दुकान में रखे नकदी भी लेकर फरार हो गए।अपराधी साथ में सीसीटीवी के हार्ड डिक्स भी अपने साथ ले गए।दुकान मालिक के अनुसार अपराधियों की संख्या आठ से दस बताई जाती है।

जैसे ही दुकान में लूट की घटना हुई इलाके में सनसनी फ़ैल गई।दुकान पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अपराधियो ने दुकान में आधे घंटे से ज्यादा समय तक तांडव मचाया और दुकान में तोड़ फोड़ भी किया।घटना दिन के डेढ़ बजे के आसपास की बताई जाती है।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ मौके पर वैशाली एसपी मनीष भी पहुंचे।मौके पर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ की और जांच में जुट गए।इस दौरान वैशाली एसपी ने बतलाया की दुकान के अंदर 8 से 10 की संख्या में अज्ञात अपराधी पहुंचे और पिस्टल की नोंक पर दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर लॉकर की चाबी ले लिया और सारा सामान लेकर फरार हो गए।वहीं वैशाली एसपी ने बताया कि अभी नकदी और सामान का आकलन किया जा रहा कि कितनी की लूट हुई है लेकिन लूट बड़ी है।

वहीं दुकानदार गोपाल सोनी ने बताया कि मुझे अपराधियों ने पिस्टल सटा कर लॉकर की चाबी मांगा तो मैं बोला कि चाभी घर पर है तो मारपीट किया और लगभग 40 से 45 मिनट अपराधी दुकान में तांडव मचाते रहे।हम लोगों को एक रूम में बंद कर सारा सामान सोना चांदी नगद रुपए और मोबाइल,सीसीटीवी का हार्ड डिक्स भी अपने साथ ले गए।घटना के दौरान अपराधी बार बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे।अपराधी बार बार बोल रहे थे कि अगर विरोध करोगे तो सभी को गोली मार देंगे और सारा सामान बैग में भर के सभी अपराधी भाग निकले।घटना के बाद मौके पर पहुंची महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी समेत महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना,अवर निरीक्षक परशुराम सिंह,राम शंकर कुमार संतोष पंकज,अभय कुमार अभिषेक कुमार वर्मा आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डी आई यू की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई हैं।अपराधियों को चिन्हित करने के लिए दुकान के आसपास लगे सी सी टी वी को खंगालने में जुटे हैं।

घटना की जानकारी होते ही दुकान पर आसपास के लोगों के साथ साथ महुआ बाजार के अनेकों दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की।मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार साह,प्रदीप सोनी,महुआ स्वर्णकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू साह,वॉर्ड पार्षद अभिषेक कुमार,विशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के मुखिया संजीत कुमार,सत्येंद्र कुमार, अमर गुप्ता,छात्र नेता सफदर ईशाद, प्रकाश कुमार,उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू,रामनाथ राय आदि समेत अनेकों लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए घटना की तीव्र निंदा की और स्थानीय पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द इस घटना में शामिल सभी अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं महुआ स्वर्णकार संघ के महुआ प्रखंड अध्यक्ष राजू साह ने बताया कि घटना के विरोध में शुक्रवार को महुआ बाज़ार की सभी सोने चांदी की दुकानें बंद रखी जाएंगी।
रिपोर्ट व फोटो शाहनवाज अता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago