Home

आठ हजार मैट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य में से मात्र 25 सौ मैट्रिक टन धान की खरीद हुई

धान की खरीदारी की रफ्तार सुस्त होने से माफियाओं की चांदी
रजिस्टर्ड किसान 15 फरवरी तक अपना धान बेच सकते है

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में सहकारिता के द्वारा धान खरीद की रफ्तार सुस्त होने से माफियाओं की चांदी कट रही है।तथा किसान अपने धान को औने पौने दाम बेचने पर मजबूर है।

भगवानपुर हाट व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति करते कर्मी

मरजुमला के किसान राजेन्द्र यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद भी पैक्स के द्वारा धान की खरीद नहीं कि जा रही है।जिससे किसान परेशान है।ज्ञात हो कि प्रखंड में एक नवम्बर से ही धान की खरीदारी के लिए किसानों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।जिसमे धान बेचने के लिए किसान 31 तक रजिस्ट्रेशन का अंतिम तिथि था।

जिसमे प्रखंड में आठ हजार मैट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसमे क्षेत्र में 14 पैक्सों व एक व्यापार मंडल के द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है। जिसमे अबतक 25 सौ मैट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति हो गई है।इसकी जानकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजन कुमार ने दी।

उन्होंने ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 18 सौ से अधिक किसानों के द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।जिसमे किसान से ग्रेड 01 के धान के लिए सरकार ने 1960 रुपया प्रति क्यूंटल, ग्रेड 02 के धान के 1940 रुपये प्रति क्यूंटल तय किया है।जिसमे किसान 17 प्रतिशत तक सिम धान को बेच सकते है।

उन्होंने ने बताया कि गोदाम फूल हो जाने के कारण धान अधिप्राप्ति का कार्य धीमा हो गया है।किसानों के धान अधिप्राप्ति के उपरांत उनके खाता में आरटीजीएस के माध्यम से पैसा भेजने की व्यवस्था किया गया है।जिससे किसानों के खाते में दो से चार दिनों में राशि उपलब्ध हो जा रही है।उन्होंने बताया कि बिठुना,शंकरपुर,सहसराँव,बलहा एराजी,विलासपुर, दक्षिणी साघर सुल्तानपुर,ब्रह्मस्थान, गोपालपुर,उतर साघर सुल्तानपुर,मिरजुमला आदि पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति की जा रही है।उन्होंने ने बताया किसान 15 फरवरी 2022 तक अपना धान बेच सकते है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago