Home

रजनीगंधा के काटून में छुपा कर शराब की बिक्री करने वाला पान का दुकानदार गिरफ्तार

पटना:सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी राज्य में अवैध शराब का धंधा बेरोकटोक जारी है। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

लेकिन पुलिस से बचने के लिए शराब के धंधेबाज भी रोज नए तरीके अपनाकर शराब तस्करी करने में जुटे हुए है। ताजा मामला पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पान की दुकान में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ पान के दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास पान दुकान की आड़ में शराब का धंधा हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ पान दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के साकिन महेशपुर निवासी छोटू पासवान के रूप में की गयी है।


आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए पान की दुकान के आड़ में रजनीगंधा के काटून में छिपाकर शराब बिक्री कर रहा था। जहां से पुलिस ने विदेशी शराब 8PM के 8 पीस टेट्रा पैक को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शराब के धंधेबाज से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago