Home

पड़ोसी ने किया छात्रा का रेप,बच्चों को छोड़ने वाले हो जाए सावधान

12 घण्टे में आरोपी सलाखों के अंदर

मांझी (सारण)आजकल अपने बच्चों को पड़ोसी, सगे,संबंधी के पास छोड़ कर लोग चले जाते है। लेकिन इसके नतीजे का कोई परवाह नहीं होता है । जिसके कारण कभी बच्चे का अपहरण हो जाता है तो कभी बच्चे अप्राकृतिक यौनाचार के शिकार हो जाते है । किसी दूसरे के भरोसे छोड़े गए एक छात्रा के साथ छपरा जिले मांझी थाना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। इससे सबक लेते हुए लोग जागरूक हो जाए।वही इस घटना के आरोपी को सारण पुलिस ने मिशाल कायम करते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर भेजने में सफलता पायी है।माँझी क्षेत्र के एक गांव में अपने दरवाजे पर खेल रही छात्रा को पड़ोसी ने बहला फुसला कर घर में ले जाकर 55 वर्षीय अधेड़ ने किया रेप ।

घटना के बाद पीड़ा से तड़प रही छात्रा के चिल्लाने पर अधेड़ उसे छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में छात्रा के इलाज के लिए एकमा पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया व पीड़ित छात्रा की स्थिति चिंताजनक होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है ।

जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित मिथलेश पांडेय की पत्नी मेहन्दार मंदिर में पूजा अर्चना करने गयी थी। इसी का फायदा उठा कर आरोपित ने घर के पास खेल रही छात्रा के पास पहुंच गया। उसने उसके साथ कुछ देर इधर उधर की बात कर उसे बहलाने फुसलाने की कोशिश की।

जब छात्रा उसके चंगुल में फस गयी तो उसे अपने घर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा की स्थिति चिंताजनक होने पर उसे वह छोड़ कर फरार हो गया। इधर बच्ची के चिल्लाने के बाद परिजन और लोग जुटे तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के लिखित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी मिथिलेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago