Categories: Home

आजादी के अमृत महोत्सव पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सारण(छपरा)शहर के साहेबगंज सोनरपट्टी में उर्मिला कंपलेक्स अशोक अलंकार के परिसर में देश के 75 में स्वतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री बलदेव चौधरी डायरेक्टर डीआरडीए,संतोष कुमार सहायक कोषागार पदाधिकारी,नीतू गुप्ता अध्यक्ष जंगल प्लानेट, ई विजय राज संस्थापक युवा क्रांति रोटी बैंक,अर्जुन सिंह प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बिहार ,मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी नई दिल्ली ने किया ।अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि देश के 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से उन लोगों को धन्यवाद देने का एक प्रयास है। जिसके कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। शहीदों एवं महापुरुषों ने इसे प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर सभी ने महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भारत के आजादी के शानदार 75 वर्ष‘‘ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में युवराज सिंह को प्रथम, अक्षया कुशवाहा को द्वितीय, सोम्या कुमारी को तृतीय तथा अनमोल को चतुर्थ पुरस्कार के लिए सफल घोषित किया गया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई,अतिथियों ने प्रतियोगिता और हुनर का अवलोकन कर उनकी तारीफ की कार्यक्रम के दौरान मौके पर प्रतिभागियों ने पूरी मेहनत के साथ एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई किन्तु विषय-वस्तु के अनुसार बनाये गये पेंटिंग में परिणाम नें खास स्थान रखा। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पेंटिंग का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए पेंटिंग की सराहना की। इस अवसर पर मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी के बिहार प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्जवल होता है जब वह अपने अतीत के अनुभवों को विरासत के गर्भ से पल पल जुड़ा रहता है भारत के पास गर्व करने के लिए समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और संस्कृति विरासत का अथाह भंडार है। इस अवसर पर ई. विजय राज व नितू गुप्ता ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम आजाद भारत के इन ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं।जिसमें भारत उन्नति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर बिंदिया जयसवाल, श्वेता महेश्वरी, ई. चांदनी प्रकाश श्रॉफ, डॉ. नाजिया अब्बास अबिदी आदि ने भी अपने अपने विचार रखें। सराफा संघ अध्यक्ष अरूण गुप्ता अशोक अलंकार छपरा ने सभी अतिथियों और भाग लिए बच्चो को उपहार दिए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago