सारण:जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित अभय कुमार शर्मा उर्फ पलुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 26 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी नयागांव थाना कांड संख्या 213/23, दिनांक 28 नवंबर 2023, धारा 392 भादंवि में वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त अभय कुमार शर्मा उर्फ पलुआ, पिता शिवनारायण शर्मा, थाना माहिसौर, जिला वैशाली का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जंदाहा थाना कांड संख्या 93/09, दिनांक 28 नवंबर 2023, धारा 364 भादंवि में नामजद है। नगर थाना हाजीपुर में कांड संख्या 632/23, दिनांक 14 अगस्त 2023, धारा 392 भादंवि और 27 आर्म्स एक्ट में भी आरोपी है। इसके अलावा नगर थाना हाजीपुर में ही कांड संख्या 563/24, दिनांक 3 अगस्त 2024, धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट में भी उसका नाम है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई नयागांव थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों की टीम ने की। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
Leave a Comment