Home

मशरक के पंचायतों में बनेगा पंचायत सरकार भवन, बीडीयो ने किया बैठक

मशरक (सारन)मशरक प्रखंड कार्यालय कक्ष में पंद्रह पंचायतों के सभी मुखियाओं की बैठक पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर बीडीओ मो.आसिफ की अध्यक्षता में बैठक में हुई।बैठक में बीडीओ ने कहा की जिन जिन पंचायतों में सरकार भवन नहीं है वहा पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए तेरह कट्ठा सरकारी जमीन चिन्हित कर उसका प्रस्ताव प्रखंड कार्यालय को भेजे।करीब सवा करोड़ की लागत से उस पंचायत में पंचायत सड़क और पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा सकेगा।

उन्होंने ने बताया की मशरक प्रखंड के पंद्रह पंचायतों में से दो पंचायत कवलपुरा और गंगोली पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाए जा चुके है। वही बहरौली और बंगरा में चयन कर पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए बजट आवंटन हो चुका है। बचे ग्यारह पंचायतों के मुखिया से जल्द जमीन चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा।बीडीओ मो.आसिफ ने बताया की प्रत्येक पंचायत में सरकार के द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना है।जिसमें पंचायत से संबंधित किसी भी कार्य के लिए ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। भवन में ही पंचायत सचिव,मुखिया,सरपंच समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आरटीपीएस काउंटर के लिए कमरा उपलब्ध रहेगा। इस बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह,बहरौली मुखिया अजीत सिंह,सोनौली मुखिया चुनू बाबू,डूमरशन मुखिया बचा लाल साह,दुर्गौली मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह,चांद कुदरिया धर्मेंद्र मांझी,खजुरी मुखिया प्रतिनिधि सहित अन्य मुखिया उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago