जेई एवं पीओ पर कमीशनखोरी का लगाया आरोप
पानापुर (सारण) मनरेगा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की लेटलतीफी एवं कार्यशैली से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने गुरुवार को मनरेगा कार्यालय के सामने काफी हो हंगामा किया एवं बाद में कार्यालय में ताला जड़ दिया।
प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह के नेतृत्व में पहुँचे बीडीसी सदस्यों एवं दर्जनों मनरेगा मजदूरों ने कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाये। हंगामा कर रहे जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मनरेगा जेई द्वारा बीस प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है।
जेई एवं कार्यक्रम पदाधिकारी कमीशन लेने के लिए ही महीने में सिर्फ दो दिन कार्यालय में दर्शन देते हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग कमीशन देते है उनका बगैर कार्य कराये ही भुगतान हो जा रहा है वही जो लोग चढ़ावा नहीं देते है उनका कार्य समाप्ति के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। इन पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण मनरेगा मजदूरों का ससमय भुगतान नहीं हो पा रहा है। बाद में पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ को एक आवेदन देकर दोषी जेई एवं कार्यक्रम पदाधिकारी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। आवेदन पर हस्ताक्षर करनेवालो में प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह ,शत्रुघ्न प्रसाद ,सालिक परदेशी ,उमेश कुमार यादव,श्रीभगवान प्रसाद ,जीतेन्द्र कुमार शर्मा ,अजीत कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मनरेगा मजदूर शामिल हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment