Panchayat representatives of Patepur took oath
वैशाली बिहार
हाजीपुर(वैशाली)जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद यहां प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार से नव निर्वाचित मुखियों व वार्ड सदस्यों की शपथग्रहण के अलावा उप मुखिया के चुनाव कार्यक्रम शुरू हो गया है।निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार राय के अनुसार डढुआ पंचायत के निर्वाचित मुखिया उत्तम कुमार और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।वही पंचायत की उप मुखिया में निर्विरोध दर्पण देवी चुनी गई।
मौदह चतुर पंचायत से दुबारे बने मुखिया सुंदेश्वर पासवान को शपथ दिलाई गई।वही सुजाता देवी को निर्विरोध उप मुखिया बनी।टेकनारी पंचायत के दूसरी बार फिर बने मुखिया दिलीप कुमार सिंह को शपथ दिलाई गई।वही उस पंचायत से तीन मतों के अंतर से मकरुन निशा उप मुखिया निर्वाचित हुईं।प्रखंड की हरलोचनपुर सुक्की मुखिया गौतम राम ने शपथ ली।यहां से दो मतों से नवल सहनी उप मुखिया बने।इसके अलावा भेरौखड़ा, चांदपुर फतह,लदहो,गोविंदपुर बेला,बलिगांव आदि पंचायतों के मुखिया,वार्ड सदस्यों की पद व गोपनीयता की शपथ देर शाम तक दिलाई गई।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment