पटना: सूबे के राजधानी पटना में आभूषण व्यवसाइयों को अपराधियों के द्वारा निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसमें बीती रात्रि में एक बार फिर से चोरों ने सेंधमारी करते हुए एक आभूषण दुकान से लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर लिया है।
बताया गया कि चोरों ने इस दौरान दुकान में रखे हुए तिजोरी की ही उठाकर अपने साथ ले गए। चोरी की घटना के बाद इलामें पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश देखी जा रही है।मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा की है जहां गणपति ज्वेलर्स में चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित दुकान में रखे तिजोरी की भी चोरी कर ली।जब पुलिस रात्रि गश्ती में थी तब देखा कि ज्वेलर्स दुकान का सटर उखाड़ा हुआ है जिसके बाद दुकान के बोर्ड पर लिखे नम्बर पर पुलिस ने फोन कर इसकी जानकारी दुकानदार को दी।
तब जाकर दुकानदार प्रमोद कुमार अपने दुकान पहुचे तब जाकर पता चला कि तिजोरी सहित सोने चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली गयी है। बाद में जब खोजबीन की गई तो तिजोरी को पास के खेत से बरामद किया गया। हालांकि चोरों ने इस दौरान तिजोरी में रखे सारे आभूषण गायब कर दिए थे।
सात लाख के आभूषण ले गए चोर
प्रमोद ने बताया कि लगभग 7 लाख रुपए तक कि आभूषणों की चोरी कर ली गई है।फिलहाल इस चोरी से आस पास के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है ओर उस तिजोरी को खेत से पुलिस ने बरामद कर लिया है
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment