Home

भोजपुर में लाल सोना के बर्चस्व में हुई गोलियों के तड़तड़ाहट से दहसत

बालू के बर्चस्व को लेकर चली गोली में दो लोगों की मौत

भोजपुर(बिहार)जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट पर एक बार फिर बालू माफियाओं के बीच चली गोली से सनसनी फैल गई। जहां लाल सोना के माफियाओं द्वारा अवैध बालू खनन एवं वर्चस्व को लेकर बैंक कर्मी समेत दो लोगो की गोली से छलनी कर मौत के घाट उतार दिए है।

घटना के बाद इस के इलाके में दहसत फैल गई है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी हिमांशु एवं कोइलवर थाना साहित आसपास के आधा दर्जन थानों के अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस गोलीबारी में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली सूचना के अनुसार मृतकों में यूपी के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव के खेदु के 34 साल के पुत्र दुर्गेश कुमार है। वह क्लर्क का नौकरी करता था एवं वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित मणिपुरम बैंक में क्लर्क के रूप में तैनात था। जबकि दूसरा मृत व्यक्ति मूल रूप से पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव के जगपति नारायण शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार था । वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा हाउसिंग मोहल्ले में रहता था। वह पेशे से मुंशी का कार्य करता था।

मृतकों के साथी दीपक सिंह ने बताया कि उनके पार्टनर कामेश्वर राय का कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट का टेंडर हुआ था। उसी बालू घाट का उद्घाटन करने को लेकर सभी लोग कमालुचक बालू घाट पर पूजा करवा रहे थे। तभी लगभग ढाई सौ की संख्या में लोग आए हुए थे। ऐसे में अचानक दूसरे पक्ष के लगभग 25 की संख्या में लोग वहां पहुँचे और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे।

फायरिंग होते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई। तभी भगदड़ में भागने के दौरान दोनों लोगों की गोली लग गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद अपनी जान बचाकर सभी लोग कोईलवर
थाना पहुंचे और इसकी जानकारी कोईलवर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई।

दूसरी ओर मृतकों के साथी दीपक सिंह ने वर्चस्व कायम रखने एवं अवैध बालू खनन को लेकर सत्येंद्र पंडित नामक व्यक्ति एवं उसके अन्य साथियों पर गोली मारकर हत्या करने एवं कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल हो गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago