कटिहार:आज विकास भवन के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। उन्होंने जनता के हक और जरूरतों से जुड़े सभी मुद्दे मजबूती से उठाए।
सांसद ने जिलाधिकारी और सभी अधिकारियों से सकारात्मक संवाद किया। आग्रह किया कि पिछली बैठक की कार्यवाही पर ठोस कार्रवाई के बिना अगली बैठक न हो। जल-नल योजना, ओडीएफ, राशन कार्ड, मनरेगा और एमवीआई जैसी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि इससे जनता को उनका अधिकार मिल सकेगा।
राशन कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसी जरूरी सेवाओं में फैले भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। इसे तुरंत रोकने की जरूरत बताई। जमीन के मोटेशन में सीओ की मनमानी खत्म करने और एक निश्चित समय-सीमा तय करने की बात कही। कहा कि इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।
एमवीआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि ओवरलोडिंग की जांच में पारदर्शिता नहीं है। केवल गरीब और कमजोर वर्ग को शिकार बनाया जाता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment