Categories: Home

हाथरस रेप-मर्डर पर पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा

अंसारी महापंचायत का जाप में शामिल


पटना(बिहार)अंसारी महापंचायत के संयोजक वसीम नैयर अंसारी, खुर्शीद आलम अंसारी सहित पूरा संगठन अपने सभी सदस्यों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो) में शामिल हुई। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अंसारी महापंचायत की प्रशंसा करते हुए उनका जाप में स्वागत किया और कहा कि अब बिहार और बिहारी का राज चलेगा । चाणक्य होटल में आयोजित इस मिलन के लिए आयोजित सम्मारोह में उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर पीडीए में शामिल होने की दावत दी।

पप्पू यादव ने हाथरस रेप-मर्डर की निंदा करते हुए कहा कि या तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए। जाप की पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें अपना-अपना प्रतिज्ञा पत्र लाने की चुनौती दी।

पप्पू यादव ने आगे कहा कि एक तरफ लालू प्रसाद मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर उनकी रहनुमाई का दावा करते हैं तो दूसरी ओर नीतीश कुमार ऊंची जाति को लालू का डर दिखाकर वोट मांगते हैं। मैं बिहार से डर और भय की राजनीति को खत्म करूंगा। जाप अध्यक्ष ने दावा किया कि अगर बीजेपी से कोई लड़ सकता है तो वह पीडीए ही है।

पप्पू यादव ने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से कहा कि आप मुख्यमंत्री बनें लेकिन पहले साथ आएं और बिहार को सांप्रदायिकता और जातिवाद से बचाएं। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि उसे राजद परिवार से छुटकारा लेना पड़ेगा।

जाप अध्यक्ष ने अपने प्रतिज्ञा पत्र की बातों को दोहराते हुए भरोसा दिलाया कि वे माफिया-बेईमान-दलाल का राज खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो छह महीने में या तो वे वे रहेंगे या माफिया रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार 90% रोजगार वाली जगह पर नौकरी खत्म कर रही है। किसान, मजदूर और छोटे-मझोले व्यापारियों की आत्मा पर चोट कर रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू, टिक्का खान उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago