Home

परिवार नियोजन के बारे में प्रचार कर लोगों को किया जागरूक

महाराजगंज सीवान देश में बढ़ रहे जनसंख्या वृद्धि दर पर नियंत्रण पाने के उदेश्य से आम जनता में जागरूकता लाने के लिए परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 11 से 24 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवारा मनाया जा रहा है जिसकी सफलता के लिए विभाग द्वारा संचालित सारथी जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सारथी जागरूकता रथ प्रखंड के तक्कीपुर सिकटिया बलऊ बलिया रिसौरा आदि पंचायतों का भ्रमण कर लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा। सारथी जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं जैसे पुरुष नसबंदी,महिला बंध्याकरण,विवाह के समय कन्या की उम्र,पहला बच्चा से दूसरे बच्चे के बीच का अंतर एवं परिवार नियोजन के लाभ लेने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सारथी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाने के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार ने कहा कि सुखी जीवन जीने के लिए लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं परिवार नियोजन कार्यक्रम के फायदे को उठाने की अपील की। मौके पर डॉ अरुण कुमार सिंह केयर इंडिया के फहीम अनुमंडल अस्पताल के प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

12 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago