सारण:परसा थाना पुलिस ने शनिवार को 125 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल और एक स्कूटी भी जब्त की गई।
15 जून को परसा थाना को सूचना मिली कि ग्राम तितिरा में सोनू कुमार के भुसा रखे बेढ़ी के पास दो लोग स्कूटी से शराब लेकर आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। वहां से ईमरान आलम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 125 लीटर देशी शराब, एक स्कूटी, एक मोबाइल और 5800 रुपए नकद बरामद हुए।
पूछताछ में ईमरान ने बताया कि यह शराब जितेन्द्र राय ने दी थी। वह परसा हॉस्पिटल चौक के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने वहां से जितेन्द्र राय को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल और 26,200 रुपए नकद मिले।
इस मामले में परसा थाना में कांड संख्या 187/25, दिनांक 15.06.25 को बिहार मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में ईमरान आलम, पिता हदिश मियां, निवासी पोझी, थाना डेरनी, जिला सारण और जितेन्द्र राय, पिता जालेश्वर राय, निवासी सराय मुजफ्फर, थाना दरियापुर, जिला सारण शामिल हैं।
छापेमारी टीम में परसा थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment