भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव में बसंत पंचमी के दिन के रात्रि में संतों के प्रवचन व भजन से क्षेत्र के लोग भक्ति रस में डूबे रहे।जिसमे मंगलवार को इनर दास के समाधी पर संतो को आने का आग्रह के साथ बिदाई की गई।
ज्ञात हो कि भगवानपुर में चार दिवसीय संत समागम बसंत पंचमी के दिन रौनक दास के समाधि स्थल पर भंडारे का आयोजन सह संत समागम से शरू होता है।जिसमे देश प्रदेश के संत महात्मा व सन्यासी संत सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुचते है।जिसमे लगातार चार दिन भक्त व श्रद्धालु इन संतों के सेवा में तन मन धन से लगे रहते है।
इस दौरान संतों के द्वारा प्रवचन किया गया। जिसमें गुरू के महिमा का बखान किया जाता है। संत इनर दास के समाधि परिसर में ठहरने के लिए स्थानीय लोगो के द्वारा टेंट, लाइट, शौचालय आदि की व्यवस्था की गया था।इस मौके पर सुजीत कुमार, मंटू कुमार,संतोष यादव,नागेन्द्र कुमार सिंह,मुकेश कुमार, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, सतेंद्र कुमार, भोला कुमार, भोला रस्तोगी, राजू रस्तोगी, राकेश कुमार, अजित कुमार,कृष्णा सोनी,इंद्रजीत कुमार, राहुल कुमार, प्रसून कुमार, मुकेश चौरसिया सहित सैकड़ों युवा संतों के आवभगत में लगे हुए थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment