Home

बिहार में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति से पशुपति पारस एवं प्रिंस राज ने की मुलाकात

हाजीपुर(वैशाली)बिहार के सारण जिला में जहरीली शराब नरसंहार कांड एवं राज्य में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर हाजीपुर के सांसद सह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर छह सूत्री मांगों का मांग पत्र सौंपा।वर्तमान बिहार सरकार के दलित विरोधी नीतियों,खराब विधि व्यवस्था,अरवल,बेगूसराय में पासवान महिलाओं का उत्पीड़न और छपरा जहरीली शराबकांड में हुए नरसंहार से अवगत कराया एवं महामहिम से आग्रह किया की स्वतःसंज्ञान ले तथा आवश्यकता पड़ने पर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करें।आगे पारस ने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था को लेकर बिहार के राज्यपाल महोदय माननीय फागू चैहान तथा गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी से मुलाकात कर सभी घटनाओं से अवगत करवाया।जिसमें मुख्य रूप से शराबबंदी कानून के पश्चात राज्य में शराब का अवैध कारोबार की न्यायिक जांच करायी जाए,राज्य सरकार कानून को पूर्ण रूप से लागू करें यदि पूर्ण रूप से लागू करने में अक्षम है तो पूर्ववत स्थिति में रखा जाए यानि शराबबंदी कानून को वापस लिया जाये,शराबबंदी कानून के बाद जहरीली शराब से हुई मृत परिवारों को दस-दस लाख रूपये की मुआवजा राशि एवं आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाये।ताड़ी को कृषि उत्पाद का दर्जा देते हुए ताड़ी उत्पादन व्यवसाय शराबबंदी कानून से मुक्त किया जायेबिहार में विगत कुछ दिनों से लगातार दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है,जिसपर सरकार संज्ञान लें,बिहार में पशुपालन घोटाला से बड़ा बालू घोटाला है जिसका उल्लेख नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(सीएजी) 2020-21 के रिर्पोट में 486 करोड़ का घोटाला का उजागर किया है इसकी सी.बी.आई जाँच करायी जाये।इन सारी बातों को माननीय राष्ट्रपति महोदया को अवगत कराया गया जिस पर महामहिम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago