Home

दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली दुरंतो ट्रेन में लूटपाट की घटना से यात्री परेशान

बिहार के बख्तियार से पहले शालिमपुर में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की

बिना स्कर्ट के जा रही थी ट्रेन

गौरीकीरणदिल्ली से कोलकाता वाया पटना जा रही 12274 दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार की सुबह में बिहार के बख्तियारपुर से पहले शालिमपुर के पास हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित यात्रियों के अनुसार यह घटना रविवार सुबह तीन बजे की है। पहले से ही सवार एक-दो अपराधियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर रोक दिया। इसके बाद से आठ-दस अपराधी ट्रेन के ए-1, बी-1, बी-2 एवं बी-3 कोच के यात्रियों से जबरन उनका पर्स, मोबाइल व जेवरात छीन लिए। पांच मिनट के अंदर ही सारे बदमाश ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।इस संबंध में पीड़ित यात्री विभाष कुमार ने बताया कि वह एयरफोर्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजस्थान में उनकी तैनाती है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर देवघर लौट रहे थे। ट्रेन के पटना जंक्शन से छूटने के थोड़ी ही देर बाद शालिमपुर स्टेशन के पास गाड़ी को रोककर कुछ बाहरी अपराधी उसमें सवार हुए और लूटपाट करने लगे। एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से भी अपराधियों ने असलहे के बल पर पर्स लूट लिया, जिसमें तीन ईयर रिंग्स, अंगूठी, मोबइल समेत दो लाख से अधिक के सामान थे। ट्रेन के किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण उन्होंने इसकी सूचना जसीडीह रेल थाने में दे दी।अन्य यात्रियों ने कोलकाता में शिकायत की है।

जिसमे अन्य यात्रियों ने कोलकाता में इसकी लिखित शिकायत किया है। विभाष के अनुसार, ए-1, बी-1, बी-2 एवं बी-3 कोच को ही अपराधियों ने निशाना बनाया था। वहीं रेल पुलिस की ओर से बतौर एसपी रेल ने बताया कि इस ट्रेन में आरपीएफ का एस्कार्ट रहता है। संयोगवश कल कोई एस्कार्ट नहीं दिया जा सका था। बगैर एस्कार्ट ट्रेन को देख बदमाशों ने दो-चार यात्रियाों के सामान की चोरी कर ली। एक प्राथमिकी जसीडीह में की गई है। पुलिस ने उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेने के बाद आरोपियों की पहचान और धर पकड़ में जुटी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago