Home

रोगी हितधारक मंच बना, बीमारियों से बचाव की जानकारी दी

मोतिहारी:एचडब्लूसी बंजरिया में रोगी हितधारक मंच का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार ने की। ग्राम पंचायत श्रीकृष्णानगर के मुखिया सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मधुबन प्रखंड के एचडब्लूसी बंजरिया में जीविका, आईसीडीएस, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह मंच बना है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और जनप्रतिनिधि मिलकर समाज के हित में काम करेंगे। लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगे। इससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकेंगे।

सीएचओ अनिल कुमार ने फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, चमकी बुखार और टीबी जैसी बीमारियों से बचाव और इलाज की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चमकी बुखार के लक्षण और पहचान के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे बच्चों को सुरक्षित किया जा सकेगा। इन बीमारियों के फैलाव में भी कमी आएगी।

सीएचओ ने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है। समय पर जांच और इलाज जरूरी है। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। समय पर दवा लेने से मरीज ठीक हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 14 तरह की जांच और 118 प्रकार की दवाएं मुफ्त मिलती हैं। इसका लाभ लेना चाहिए।

मुखिया सत्येंद्र सिंह ने कहा कि सीएचओ के प्रयास से अच्छी पहल हुई है। अब हम सभी मिलकर समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। अनिल कुमार ने बताया कि मुखिया और अन्य लोगों के सहयोग से यह मंच बना है। ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago