Home

पटना के लाठीबाज एडीएम कृष्ण कन्हैया प्रसाद हटाए गए

पटना(बिहार)राजधानी में पिछले महीने हुए एक प्रदर्शन के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करने के आरोप में पटना के एडीएम कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह को पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि पिछले महीने 22 अगस्त को शिक्षक अभ्यर्थियों ने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

इस दौरान पटना के एडीएम विधि व्यवस्था के के सिंह प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी चलाते नजर आए थे। इसके बाद से उन पर कार्रवाई की मांग चल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सिंह से जवाब मांगा गया था, उन्हें एक हफ्ते के अंदर अपना जवाब देने के लिए कहा गया था।
ज्ञात हो कि यह मामला उस वक्त सामने आया था जब एडीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियों में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया था। इस वजह से कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आई थीं। प्रदर्शन के दौरान के के सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया था। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें घायल अवस्था में सड़क पर पड़े एक अभ्यर्थी पर के के सिंह ने लाठी से कई वार किए थे।प्रदर्शन कर रहे ये अभ्यर्थी सातवें चरण की शिक्षक भर्ती की बहाली की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि अविलंब बहाली प्रक्रियी शुरू कर दी जाए। इसके अलावा, ये बीटीईटी की भी मांग कर रहे थे।बता दें कि कुछ समय पहले भी शिक्षक अभ्यर्थी इसी मांग को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें डिप्टी सीएम से मिलने नहीं दिया गया था। इस पर अभ्यर्थी काफी नाराज थे और वह आरजेडी के उस वादे को दहरा रहे थे, जो पार्टी ने सत्ता में आने से पहले उनसे किए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि हम आरजेडी के सत्ता में आने से खुश थे क्योंकि आरजेडी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हमारी मांगे पूरी कर दी जाएंगी।
सोर्स.जनसत्ता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago