Home

ईद और रामनवमी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

बसंतपुर(सीवान)ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को बसंतपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ अजमत अली और मुख्य पार्षद अमित कुमार ने की।बैठक में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोग,स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रभात फेरी और शोभा यात्रा के रूट पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद और रामनवमी भाईचारे का पर्व है। इसे प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।

सभी लोगों ने पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही। प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में इओ मो. कमरान, जिला पार्षद रेनू यादव, उप मुख्य पार्षद अरुण सिंह, कृष्णा प्रसाद, चन्दन कुमार, सुजीत, कमलेश कुमार, बिरेश राम और मैनुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

14 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

14 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

14 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

15 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago