छपरा:श्रावणी मेला और मुहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने साफ कहा कि सभी सार्वजनिक जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियम तोड़ने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। कोई भी अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तुरंत कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रहेगी। वहां अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे।
जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। सभी जुलूस की वीडियोग्राफी की जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी होगी। जुलूस मार्ग में पेड़ों की टहनियों की छंटाई और बिजली के तारों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। नगर निगम और निकायों को सड़कों की सफाई और जरूरी मरम्मत करने को कहा गया।
सूचना संकलन और त्वरित संवाद पर विशेष जोर दिया गया। छोटी घटना को भी गंभीरता से लेने का निर्देश मिला। असामाजिक तत्वों पर पहले से ही निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment