Home

बसंतपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

सीओ ने कहा डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

बसंतपुर(सीवान)शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी सुनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।सीओ ने कहा कि पूजा कमेटी को लाइसेंस नहीं दिया जायेगा।

पूजा स्थल पर डीजे व अश्लील गानों पर प्रतिबंध है। वहीं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही।

सरकार के कोविड 19 को लेकर जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए आयोजकों द्वारा पूजा की जाएगी। जहां सभी लोग मास्क पहनकर भाग लेंगे। पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है। बिना किसी तामझाम का अगले दिन प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गई।

साथ ही कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मौके पर प्रमुख कन्हैया यादव, प्रशिक्षु राजस्व अधिकारी पूनम दीक्षित, अशोक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, राम पारस राय, मुखिया शिवजी यादव, अखिलेश सिंह, मुखिया छोटेलाल चौधरी, मेघनाथ पासवान, अमरजीत प्रसाद यादव, मुखिया नाजीर अंसारी, संतोष श्रीवास्तव, मौजूद थे।

बसंतपुर में 192 लोगों की जांच में 2 पाॅजिटिव

बसंतपुर(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में सोमवार को कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अलग-अलग गांवों से पहुंचे कुल 192 लोगों का कोरोना जांच किया गया। इसमें रैपिड एंटीजन के माध्यम से 292 लोगों की जांच में 2 लोगों का रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है वहीं आरटीपीसीआर के माध्यम से 90 लोगों का कोरोना जांच किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बिना वजह लोग घरों से बाहर न निकले। बहुत जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें भी तो मास्क व सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन का ख्याल जरूर रखें। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज आलम, लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार यादव, स्वास्थ्य कर्मी चन्दन कुमार, आदि मौजूद थे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago