Home

भगवानपुर में शांतिपूर्ण मतदान,330 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसडीओ व एसडीपीओ

भगवानपुर हाट(सीवान)एमएलसी चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बने मतदान केन्द्र में पंचायत प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण मतदान किया मतदान केन्द्र का निरीक्षण करने आए एसडीओ मनोज कुमार व एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने धूप के चलते यत्र-तत्र खड़े वोटरों को अनुशासित रूप से लाइन में खड़ा कराया।

मतदान कर बाहर निकलते मुखिया सुभाष सिंह

मतदान केन्द्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष पंकज कुमार की देखरेख में पर्याप्त संख्या में पुरूष व महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। मतदान के लिए सुबह से वोटर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चुनाव को लेकर एनडीए के मनोज कुमार सिंह, राजद के विनोद जयसवाल, कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी रईस खां के कैम्प में प्रत्याशियों के समर्थकों की गहमागहमी बनी रही।

प्रखंड के कुल 331 मतदाताओं में से 330 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमे महिला 174 व पुरुष 156 मतदाता हैं। वोट डालने आए पंचायत प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, मुखिया ब्रह्मा साह,जितेंद्र पासवान,सुभाष सिंह,मंटू द्विवेदी, प्रिया सिंह, चांदनी कुमारी, पूर्व प्रमुख रामजी चौधरी शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago