Homeदेशबिहारविचार

अंबेडकर जयंती पर बच्चों को बांटी गई कलम और कॉपी

भगवानपुर हाट(सीवान)संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को भगवानपुर हाट गांव में बच्चों के बीच कलम और कॉपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने से हुई। इसके बाद बच्चों को उनकी जीवनी के बारे में बताया गया। बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी गई।

सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व वार्ड सदस्य देवानंद राम ने बच्चों को कलम और कॉपी देकर पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सरोज राम, पप्पू राम, मनोज राम, जगलाल राम, चैत राम, सरयुग राम, बृजकिशोर राम, राज किशोर राम सहित कई लोग मौजूद रहे।