पटना: विधानसभा सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को अब हर महीने 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। पहले यह राशि 400 रुपए थी। अब यह लगभग तीन गुना बढ़ा दी गई है।
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब सभी लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी। यह नई दर जुलाई महीने से लागू होगी। हर महीने की 10 तारीख को यह राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।
इस फैसले से राज्य के 42 लाख 60 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को फायदा होगा। कुल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। पेंशन बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब वित्त विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment