सिवान:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जून माह से बढ़ी हुई पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी। अब पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दी गई है। इस योजना के तहत समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
मुख्य कार्यक्रम सिवान जिला मुख्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में हुआ। इसमें पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी मौजूद रहीं। वे सिवान की प्रभारी मंत्री भी हैं। जिले के कुल 3,52,310 लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई।
11 जुलाई को जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। लाभुकों ने इसे देखा और सुना। जिले में कुल 1,460 स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इनमें जिला, प्रखंड, पंचायत, वार्ड और राजस्व ग्राम स्तर के स्थल शामिल रहे।
डॉ. अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष, 19 प्रखंड मुख्यालयों, सभी ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों में पेंशनधारी शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, विकास मित्रों और प्रखंड कर्मियों ने मुख्यमंत्री का संदेश और योजना से जुड़ी जानकारी वाले पैंपलेट लाभुकों को बांटे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment